{"_id":"65720d87916313b2b1056c3c","slug":"officers-took-cognizance-of-the-broken-pipeline-it-started-functioning-after-three-days-orai-news-c-224-1-ori1001-7940-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: टूटी पाइपलाइन का अफसरों ने लिया संज्ञान, तीन दिन बाद चालू हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: टूटी पाइपलाइन का अफसरों ने लिया संज्ञान, तीन दिन बाद चालू हुई
विज्ञापन
कोटरा। टूटी पानी की लाइन को सही करने के लिए दिन भर काम चला।
जल संस्थान के कर्मचारियों ने शाम होने से पहले लाइन को ठीक कर दिया। तीन दिन बाद लोगों को पानी नसीब हुआ।
ईदगाह के पास भारी वाहन गुजरने से मंगलवार को पाइपलाइन टूट गई थी। जिससे नगर में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। शिकायत के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल रही थी। नगर में खारा पानी आने से बेतवा नदी से लोग प्यास बुझा रहे थे। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। समस्या को अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। गुरुवार को टूटी पाइपलाइन पर काम हुआ। शाम को पानी की लाइन चालू करवा दी गई।
जेई श्याम बहादुर ने बताया कि लीकेज के समस्या की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने पर तुरंत उसका समाधान करवाया गया।
सिरसाकलार। कस्बे के लोगों को दो दिन से पानी के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। पानी टंकी की मोटर फुंक गई। जिससे 10 हजार आबादी के सामने पानी का संकट आ गया। दो दिन बीत जाने के बाद भी मोटर सही नहीं हो सकी। अभी दो दिन और लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
कस्बा में पानी की टंकी स्थापित है। जिससे आधा दर्जन गांव के लोगों को पानी की सप्लाई की जाती है। दो दिन से टंकी की मोटर फुंकी है। जिसको जिम्मेदार अभी तक सही नहीं करवा सके। टंकी से सिरसाकलार, गिगौरा छानी, अहीर, तरसौर, जयसिंहपुर, जुगियापुर, जखा व जरगांव आदि गांवों की 10 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। दूसरे गांव तक पानी भरने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण धर्मेन्द्र शिवहरे, रामसिया, कुंदन सोनी, आकाश मिश्रा, राजेंद्र यादव, अमर सिंह कुशवाहा, भूरे सोनी, मुबीन शेख, बहादुर पुरवार, धीरेंद्र भास्कर आदि ने बताया कि पानी के लिए दो दिन से परेशान हैं। शिकायत की तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके चलते जानकारी भी नहीं हो पा रही। जेई आलोक कुमार ने बताया कि मोटर को सही करने के लिए भेजा गया है। मोटर आने पर सप्लाई शुरु की जाएगी।