फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers entangled in team's questions, big action expected

Jalaun News: टीम के सवालों में उलझे अफसर, बड़ी कार्रवाई के आसार

Wed, 20 Aug 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Officers entangled in team's questions, big action expected
कदौरा। विकास कार्यों में अनियमितताओं जांच करने सोमवार को सचिवालय से आई तीन सदस्यीय टीम की चर्चा मंगलवार को भी रही। सूत्रों की माने तो दस्तावेजों में सुधार और सफाई की कोशिशें भी तेज हो गई हैं, लेकिन जांच टीम के सवालों में अधिकारी उलझ गए जिससे बड़ी कार्रवाई के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सचिवालय से आए प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, संजीव कुमार और मुहम्मद शाह आलम की टीम ने करीब तीन घंटे तक नगर पंचायत कार्यालय में अभिलेखों की गहन छानबीन की थी। मंगलवार को भी चर्चा का यही विषय रहा कि जांच में कई गड़बड़ियां उजागर हो सकती हैं। टीम ने 28 बिंदुओं पर छानबीन की है, जिनमें से कई मामलों पर अधिकारी ठोस जवाब देने में असमर्थ रहे। लोकायुक्त को की गई शिकायत में सभासद अंकित कुमार ने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये के कार्य केवल कागजों पर दिखाए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत नगर निधि से फर्जी भुगतान, किसानों और सफाई कर्मियों के नाम पर रकम निकासी, आउटसोर्स कर्मचारियों का दुरुपयोग, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी, विद्यालय सामग्री खरीद घोटाला, एलईडी लाइटों में मनमाना दाम दिखाकर धन निकासी, डीपीआर आने के बाद भी अधूरे व घटिया निर्माण, वार्षिक रिपोर्टों में गलत आंकड़े और फर्जी चेक जारी सहित 28 ऐसे बिंदु हैं, जिनसे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जांच टीम की कार्रवाई के बाद नगर पंचायत के जिम्मेदारों में खलबली मच गई है। कागजों और रिपोर्टों में सुधार करने की जल्दबाजी देखी जा रही है, ताकि गड़बड़ियों को ढका जा सके। लेकिन टीम के सामने पेश किए गए कई दस्तावेजों में खामियां इतनी साफ थीं कि अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। जांच प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया था कि 28 बिंदुओं पर की गई छानबीन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही लोकायुक्त को भेजा जाएगा। इसके बाद नगर पंचायत में बड़ी कार्रवाई की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed