फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Offer water to the well-being sought by the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली

Mon, 07 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Mon, 07 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Offer water to the well-being sought by the rising sun
सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। - फोटो : Amar ujala
 छह महापर्व के चौथे दिन सोमवार को रामकुंड व माहिल तालाब पर भोर पहर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में पूजा की थाली लिए व्रती महिलाएं भजन कीर्तन करती हुई परिवार संग तालाब पहुंची। उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की और आरती उतार कर परिवार और सगे संबधियों की खुशहाली की प्रार्थना की। छठ मइया के जयकारों से तालाब के आसपास का इलाका गूंज उठा। महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत पूरा किया।
विज्ञापन


छठ महापर्व पर भगवान भास्कर व छठी माता की पूजा अर्चना पूरे धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार की गई। चौथे दिन निर्जला उपवास रखने वाली व्रती महिलाओं ने माहिल तालाब व रामकुंड पहुंचकर पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के पूजा अर्चना की और भोग लगाया गया। भगवान सूर्य की अराधना के साथ छठी मइया की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली और सदा सुहागिन रहने की प्रार्थना हुई। सूर्योदय के पहले ही व्रती महिलाएं परिवार संग तालाब के किनारे पहुंच गई थी। यहां पर महिलाओं ने आस्था के साथ भजन कीर्तन करके भगवान सूर्य व छठी माता का गुणगान किया।
विज्ञापन


  इसी के साथ छठ पर्व का समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के उपवास के बाद भगवान भास्कर व छठी माता का ध्यान लगाकर अपना व्रत तोड़ा। संजीव ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी छठ पर्व धार्मिक आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। रामकुंड व माहिल तालाब पर सुमन साहनी, संजय साहनी, श्वेता आनंद, खुशहाल, मनोरमा तिवारी, केएन श्रीवास्तव, नित्य प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल गुप्ता, बसंत मिश्रा, कृष्णकांच पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव, धंनजय, हर्षिता, डिंपल आदि ने बड़ी श्रद्दा से छठ पर्व पर छठी मइया व भगवान सूर्य की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed