फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ODOP Scheme: Farmers and Traders Excited on Peas

ओडीओपी योजना : मटर पर किसान और व्यापारी उत्साहित

Tue, 09 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
ODOP Scheme: Farmers and Traders Excited on Peas
खेत में हरी-मटर की तुड़ाई करते मजदूर - फोटो : ORAI
कोंच। योगी सरकार ने ओडीओपी योजना का विस्तार करते हुए जिले की मटर को शामिल किया है। इससे जिले के मटर बोने वाले किसान व इससे जुड़े व्यापारी काफी उत्साहित है। उनका कहना है ओडीओपी में चयन के बाद इससे जुड़े किसानों को काफी लाभ पहुंचेंगा और किसानों की आय बढ़ेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत खाद्य पदार्थ में प्रदेश के हर जिले से एक उत्पाद को शामिल किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर सरकार किसानों की आय बढ़ाना चाहती है। जिसके लिए सरकार ने प्रदेश में खेतीबाड़ी से जुड़ी लगभग दो दर्जन उत्पादों को ओडीओपी में चुना है। इसमें जनपद जालौन से हरी मटर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला मटर का एक बड़ा हब है और न केवल हरी बल्कि सफेद मटर के उत्पादन भी भारी मात्रा में होती है। स्थिति यह है कि यहां की मटर देश के कई प्रांतों में भेजी जाती है, लेकिन संसाधन की कमी व सरकारी प्रोत्साहन न मिलने से यहां का मटर का किसान मायूस होता जा रहा था, अब जब मटर को इस योजना में चयनित कर लिया गया है तो यहां का किसान व मटर के कारोबार से जुडा व्यापारी उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि अब इस योजना में चयन के बाद मटर के किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा। उम्मीद है कि ओडीओपी योजना का साथ अगर यहां के मटर किसानों या व्यापारियों को मिलता है तो यहां खेती किसानी में नई ऊर्जा मिलेंगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरपुरा निवासी किसान भूपेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि एक जनपद एक उत्पाद में जिले की मटर को ऐसे ही नहीं चुना गया है, इसकी वजह यहां की मटर की मिठास है। आंकड़े बताते हैं कि जनपद की हरी मटर देश के कोने कोने में अपनी मिठास के लिए पहचानी जाती है। यहां से हरी मटर राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणांचल प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि में पहुंचती है।

जरा गांव निवासी किसान ब्रजेंद्र माधव मिश्रा कहते हैं कि जनपद जालौन की हरी मटर किसानों और व्यापारियों के लिए ही नहीं बल्कि गरीब मजदूरों के लिए भी सीजन में रोजगार का मुख्य जरिया है। कई प्रदेशों के मजदूर मटर के सीजन में जनपद जालौन में अपना आशियाना बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed