{"_id":"661ad1fc7d626fb9f609a414","slug":"oath-administered-for-100-voting-orai-news-c-224-1-ka11004-113397-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शत-प्रतिशत मतदान करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शत-प्रतिशत मतदान करने की दिलाई शपथ
Sun, 14 Apr 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
उरई। मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत टाउन हॉल स्थित मुक्ताकाशी मंच पर मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के नामचीन कवियों व शायरों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत गजल मुक्तकों से ज्यादा से ज्यादा मतदान का आह्वान किया। डीआईओएस व डीपीआरओ ने सभी को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।
शनिवार को हुए कवि सम्मेलन में दिव्यांशु दिव्य ने पढ़ा-शपथ लो कि मतदान करेंगे दिव्य हम, सिर्फ अपने देश के विकास के लिए। विमला ने पढ़ा-अब भूलिए न अपना सभी फर्ज दोस्तों, मजबूत वतन के लिए मतदान कीजिए। शिखा गर्ग ने पढ़ा-एक एक मत है कीमती ये जान लीजिए आप, पांच वर्ष तक फिर नहीं करे ह्रदय संताप। प्रिया श्रीवास्तव ने पढ़ा- यह है अधिकार जन-जन का इसे लेकर निडर लेना, भले ही कष्ट कितना हो मगर मतदान कर देना। माया सिंह ने पढ़ा-सौ प्रतिशत मतदान करेंगे मिलकर सब, हम सबका ही है प्यारा वतन। असरार अहमद मुक़री ने पढ़ा-सीधा सच्चा सेवक चुन्ना जो आवे सब काम, पर्व है ऐसा आने वाला सारे डालो वोट।
इसके अलावा प्रियंका शर्मा, शिवा दीक्षित, सिद्धार्थ, शिरोमणि सोनी, वीणा, त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनवार अहमद, फहीम ने भी विचार रखे। संचालन शफीकुर्रहमान कशफी ने किया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, डीआईओएस राजकुमार पंडित, सौरभ निरंजन आदि रहे।