{"_id":"68cc55693eba6000fa0900d4","slug":"nsa-imposed-on-three-accused-of-assault-and-arson-orai-news-c-224-1-ori1005-134764-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मारपीट व आगजनी के तीन आरोपियों पर रासुका लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मारपीट व आगजनी के तीन आरोपियों पर रासुका लगाया
Fri, 19 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद दो बाइकों में आग लगा देने के मामले में तीन आरोपियों पर पुलिस ने एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी के फार्म हाउस पर ओडीए पहले ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चुका है। रासुका की कार्रवाई से अन्य आरोपियों में खलबली मची हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर 29 अगस्त की देर रात निजी बस काउंटर की खिड़की में बैठी युवती का कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। जब वहां मौजूद संचालक ने इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई और नशे में धुत युवकों ने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद संचालकों के साथ दौड़ाकर मारपीट की गई और दो बाइकों में आग लगा दी गई थी।
मामले में शहर निवासी अभिषेक व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुरेंद्र निरंजन की तहरीर पर पुलिस ने बजरिया निवासी शादाब व उसके भाई माजिद सहित अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी माजिद खान समेत 13 लोगों को जेल भेज चुकी है। हालांकि कुछ आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। इसमें सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया था।
गुरुवार को मुख्य आरोपी माजिद खान उसके भाई शादाब व मकसूद बेग के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। रासुका की कार्रवाई से अन्य आरोपियों में खलबली मची हुई है।