फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now there is crisis on urea too, police distributed fertilizer

Jalaun News: अब यूरिया पर भी संकट, पुलिस ने बंटवाई खाद

Fri, 27 Dec 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 27 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now there is crisis on urea too, police distributed fertilizer
कालपी। खाद के लिए किसान अभी भी लाइन में खड़े हैं, क्योंकि डीएपी के बाद अब यूरिया का भी संकट खडा हो गया है। उन्हें दो-दो घंटे लाइन में खडा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बुआई के समय डीएपी की कमी थी, तब किसानों को एक-एक बोरी के लिए कई-कई दिनों तक भागदौड़ करनी पड़ी थी। इतना ही नहीं सब कुछ करने के बाद भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिली थी। जिससे किसानों के खेतों की बुआई भी देरी से हो पाई थी। किसानों ने सोचा था कि अब यूरिया के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा, लेकिन यह सोच गलत साबित हुई।
विज्ञापन

अब यूरिया के लिए भी मारामारी शुरू हो गई है। शासन ने यूरिया की कीमत 272 रुपये निर्धारित की है पर बाजार में यह साढे तीन सौ रुपये के हिसाब से बिक रही है। जिसके चलते किसान खाद को सहकारी संस्थाओं से खरीदते हैं और शायद इसी की वजह से पीसीएफ व महेवा साधन सहकारी समिति में खाद आते ही किसानों की भीड़ पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते शुक्रवार सुबह से ही यूरिया की बोरी पाने के लिए परिसर में किसानों का जमावड़ा शुरू हो। दस बजते-बजते वहां सैकड़ों की संख्या में किसान लाइन में खड़े हो गए थे, लाइन में आगे पीछे खड़े होने पर किसानों में विवाद भी शुरू हो गया। जिस पर सहकारी समिति के सचिव प्रदीप कुमार को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद ही वितरण शुरू हो पाया। लेकिन किसानों की संख्या अधिक होने के चलते कई को बिना खाद के ही वापस लौटना पड़ा। सचिव के मुताबिक खाद की कमी नहीं है लेकिन किसान एक साथ आ जाते हैं। जिससे महज दो-दो बोरी खाद ही बांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed