फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now KYC of electricity consumers is also being done

अब बिजली उपभोक्ताओं की भी हो रही केवाईसी

Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now KYC of electricity consumers is also being done
कदौरा। अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी केवाईसी (नो योर कस्टमर) अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक सिर्फ बैंक खातों और रसोई गैस के कनेक्शन को जारी रखने के लिए ही केवाईसी अनिवार्य होता था।
विज्ञापन

अब बिजली विभाग में भी इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इससे बिजली संबंधित सभी जानकारियां उपभोक्ताओं को मोबाइल पर दी जा सकेंगी।
उपखंड क्षेत्र में 18 हजार 563 उपभोक्ता हैं। अब तक 65 सौ उपभोक्तओं की केवाईसी हो चुकी है और हजारों उपभोक्ताओं की केवाईसी होनी बाकी है।
इसकी जिम्मेदारी मीटर रीडर और लाइनमैनों को दी गई है। केवाईसी के बाद बिजली के बिल में उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे बिजली से संबंधित सभी जानकारी उपभोक्ताओं को समय-समय पर उनके मोबाइल पर होती रहेगी। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के निर्देश पर उपखंड अधिकारी राजेश पटेल ने विद्युत उपकेंद्रों के सभी लाइनमैनों और मीटर रीडरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता चाहे तो खुद बिजली घर पर केवाईसी फार्म जमा कर सकते हैं।
उपभोक्ताओं को होगा लाभ
केवाईसी से सभी सुविधाएं हाईटेक हो जाएंगी। ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में कनेक्शन के साथ मोबाइल नंबर या वाट्सएप नंबर अपडेट रहेगा। इससे कस्टमर केयर पर कॉल करने के दौरान उपभोक्ताओं को अपनी कनेक्शन की आईडी नहीं बतानी पड़ेगी। किसी भी समस्या के निस्तारण की सूचना व्हाट्सएप नंबर पर मिल जाएगी। ब्रेक डाउन या बिजली के बाधित होने की जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed