फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now government records will be under the surveillance of cameras

Jalaun News: अब कैमरों की निगरानी में रहेंगे सरकारी अभिलेख

Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now government records will be under the surveillance of cameras
उरई। कलक्ट्रेट के भूलेखाकार में रखे सरकारी कागजातों में हेराफेरी करने का खेल काफी समय से चल रहा था। आरोपी लिपिक के खास इसका ठेका लेते थे। पुरानी-पुरानी फाइलों को निकालकर उसमें हेरफेर करते थे। इसी काम को लेकर उनकी खूब उगाही चलती थी। डीएम ने लिपिक को निलंबित कर दिया है। साथ ही कार्यालयों में जहां-जहां कैमरे नहीं लगे हैं, उसकी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में शुक्रवार को ऐसी शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी को पता चला। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया। उन्होंने जांच की तो काले पेन से भू अभिलेखों में छेड़छाड़ की गई थी। पूछने पर वह कुछ भी न बता सके। इसकी जानकारी डीएम को दी। इस मामले में डीएम के आदेश पर लिपिक शिवराज उनके खास संतराम मुंशी व सईद फरीदी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही लिपिक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच और पूछताछ में प्रशासनिक अधिकारियों को इस खेल के बारे में पता चला। बताया गया कि यह खेल काफी समय से चल रहा था। कई लिपिक के खासकार उगाही करते थे और सरकारी कागजों में हेरफेर करते थे। डीएम राजेश पांडेय ने सरकारी विभागों में सरकारी अभिलेखों को सीसीटीवी की निगरारी में रखने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने विभागों से रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि जहां-जहां कैमरे नहीं है, वह जगह बताएं और अभिलेखों को कैमरों की निगरानी में ही रखें। डीएम ने बताया कि जनता उत्पीड़न और इस प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed