{"_id":"5ea1de028ebc3e90af11b8ff","slug":"notice-to-nine-schools-for-not-providing-information-in-time-orai-news-knp5567133145","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से सूचना न देने पर 9 स्कूलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से सूचना न देने पर 9 स्कूलों को नोटिस जारी
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से मानिटरिंग करते डीआईओएस भगत पटेल
- फोटो : ORAI
उरई। विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण की समीक्षा की गई। इसमें ऑनलाइन शिक्षण शुरू कराने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जहां प्रशस्तिपत्र दिए गए वहीं आनलाइन पढ़ाई शुरू न कराने वाले प्रधानाचार्यों को चेतावनी पत्र जारी किए गए।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि यूपी बोर्ड के विद्यालयों में आनलाइन शिक्षण की जिला स्तरीय टीम द्वारा रोजाना मानीटरिंग की जा रही है। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आनलाइन शिक्षण कराएं और सभी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें। आनलाइन शिक्षण में अच्छा काम करने पर रणवीर सिंह यादव डीएवी इंटर कालेज, सुनील सिंह खरका, श्यामसुंदर बंगरा, अरविंद यादव बबीना, प्रतीक बाथम मुहाना को प्रशस्तिपत्र दिया गया।
जबकि सूचनाएं समय से उपलब्ध न कराने पर रामचरण दुबे इंटर कालेज धंतौली, इंटर कालेज शहीद नगर, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मई, मुन्ना सिंह इंटर कालेज परासन, सद्गुरु इंटर कालेज बरदौली, अटल बिहारी इंटर कालेज उसरगांव, हमीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचीपुरा खुर्द, जयकुंवर शिवदत्त इंटर कालेज सरावन, दुर्गाचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांशीरामपुर को चेतावनी पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है।