फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Notice issued to SDO and JE, clarification sought, area may change

Jalaun News: एसडीओ और जेई को नोटिस जारी, मांगा स्पष्टीकरण, बदल सकते हैं क्षेत्र

Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to SDO and JE, clarification sought, area may change
उरई। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दो चरण बीतने के बावजूद लक्ष्य का 75 प्रतिशत अधूरा होने के चलते लापरवाही एसडीओ और जेई उच्चाधिकारियों की रडार पर आ गए हैं। अधीक्षण अभियंता ने इन लोगों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। इनके क्षेत्र भी बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने पहले चरण में मात्र आठ फीसद उपभोक्ताओं से बकाया वसूला था। वहीं दूसरे चरण में वह प्रगति सिर्फ 14.23 प्रतिशत ही कर सका। लक्ष्य का आधा आंकड़ा भी पूरा नहीं कर पाने की वजह से अधिकारियों में खलबली मची है। तीसरे चरण में कड़ी चुनौती होने से पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि दोनों डिविजन के नौ बिजलीघरों में दो लाख 276 उपभोक्ताओं को तीन अरब 76 करोड़ 39 लाख रुपये बकाया बिल जमा करना था। इनमें 28600 ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए 14 करोड़ रुपये जमा किए। चोरी मामले में 14292 को 87.80 करोड़ रुपये जमा करना था। इसमें 635 उपभोक्ताओं से दो करोड़ रुपये की वसूली हुई। करीब 15 प्रतिशत ही ओटीएस हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस असफलता पर लापरवाही बरत रहे सभी एसडीओ और जेई के खिलाफ नोटिस जारी के आदेश कर दिए हैं। इनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed