फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   No shortage of DAP; adequate stock at societies: DM

डीएपी की कमी नहीं, समितियों पर पर्याप्त स्टॉक : डीएम

Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
No shortage of DAP; adequate stock at societies: DM
कोंच। रबी बोआई से पहले डीएपी खाद की चिंता बढ़ी है। जिला प्रशासन ने उपलब्धता का जायजा लेना शुरू किया। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी समीर ने कौंच क्षेत्र की तीन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। तीनों समितियों पर डीएपी का पर्याप्त स्टॉक मिला। उन्होंने किसानों को खाद की कमी न होने की बात कही। अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने क्रय-विक्रय केंद्र, झुझारपुरा और अंडा समितियों का निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर, उपलब्ध खाद और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। मटर और गेहूं की बोआई नजदीक है, जिससे डीएपी की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। जिले में खाद की उपलब्धता की निगरानी हो रही है। रैक्स से नई आपूर्ति पर नजर है, ताकि समय से खाद पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed