फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   No electricity for 16 hours, 80 thousand people worried

Jalaun News: 16 घंटे नहीं आई बिजली, 80 हजार लोग परेशान

Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
No electricity for 16 hours, 80 thousand people worried
सरावन। बारिश से क्षेत्र में 16 घंटे से मजरे समेत 36 गांवों में बिजली नहीं आई। इस वजह से करीब 80 हजार की आबादी को पेयजल संकट व अन्य दिक्कतों से दोचार होना पड़ा। बिजली नहीं आने से परेशान लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सरावन सब स्टेशन से जुड़े गोहन, गढ़िया, दादनपुर, शहबाजपुर,पड़कुला, सरावन, कासिमपुर, विजदुवा आदि करीब 36 गांवों में रविवार की देर रात करीब एक बजे बिजली चली गई। बारिश होने की वजह से बिजली विभाग के अधिकारियों ने सप्लाई बंद कर दी थी। इसके बाद बारिश रुकी तो सप्लाई चालू की, लेकिन उसी दौरान फॉल्ट हो गया। इस वजह से फिर बिजली चली गई।
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से लोगों को पेयजल संकट से दो-चार होना पड़ा। गांव के पास सरकारी हैंडपंपों से पानी भरा तो दूर से पानी ढोने को मजबूर भी होना पड़ा। दूसरे दिन सोमवार को शाम करीब पांच बजे बिजली की सप्लाई ठीक हो सकी। ग्रामीण प्रताप सिंह, अरविंद बाथम, सुरेश, झल्लू, रजक, बबलू, गुजराल ने बताया कि अक्सर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिजली फॉल्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से सिंचाई को लेकर भी परेशानी होती है। रात बिजली नहीं आने से पेयजल संबंधित दिक्कत हो गई। जेई गुलशन झा ने बताया कि बारिश को लेकर लाइन बंद की गई थी, फिर फॉल्ट हो गया। उसे ठीक कर सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed