{"_id":"65f88b5cfa730a2cb5017be4","slug":"no-doctor-in-pathology-non-standard-collection-center-found-orai-news-c-224-1-ori1004-112359-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पैथोलॉजी में डॉक्टर नहीं, अमानक मिला कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पैथोलॉजी में डॉक्टर नहीं, अमानक मिला कलेक्शन सेंटर
विज्ञापन
उरई। सीएमओ ने शहर की चार पैथोलॉजी सेंटर और एक नर्सिंग होम में छापा मारा। पैथोलॉजी सेंटर बिना डॉक्टर के संचालित मिला, कलेक्शन सेंटर पर अधिकृत पत्र नहीं मिला। नर्सिंग होम में भी कई अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर सीएमओ ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने अमन पैथोलॉजी एवं कलेक्शन सेंटर पर जांच की। सेंटर संचालक से कलेक्शन का अधिकृत पत्र मांगा लेकिन वह नहीं दिखा पाया। उरई हाईटेक पैथोलॉजी पर भी अव्यवस्थाएं मिली। इस पर सीएमओ ने कहा कि नाम हाईटेक है लेकिन व्यवस्था लो-टेक भी नहीं है। उन्होंने संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
इसी क्रम में यश पैथॉलाजी में डॉक्टर नहीं था। हालत यह रही कि डॉक्टर के बैठने का स्थान तक नहीं था। इस पर सीएमओ ने पूछा कि पैथालॉजिस्ट कहां बैठते है तो संचालक ने वहीं एक स्टूल बता दिया। इस पर सीएमओ ने नाराजी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद महाकाली पैथोलॉजी में भी कई अव्यवस्थाएं मिली। इस पर संचालक को नोटिस जारी किया। गौरी हॉस्पिटल में मौके पर चिकित्सक नहीं मिलीं, कई अन्य अव्यवस्थाएं थीं। इस पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि किसी पैथोलॉजी सेंटर पर डॉक्टर नहीं था तो कहीं टेक्नीशियन का पता नहीं था। मेडिकल वेस्ट कचरा निस्तारण की भी व्यवस्था नहीं दिखी। साफ-सफाई का भी अभाव रहा। इस पर चार पैथोलॉजी और एक नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।