Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nine people arrested for gambling

Jalaun News: जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nine people arrested for gambling
फोटो - 01 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 36,800 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक ताश की गड्डी और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को छह नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि डकोर गांव में इंडियन बैंक के पास ब्लॉक के पीछे दलवीर के खेत में जुए का फड़ चल रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में डकोर निवासी सीपू यादव उर्फ दीपक यादव, महेंद्र कुमार यादव, मोहित यादव, रामजी यादव, आशीष कुमार यादव, हेमू उर्फ हेमंत यादव, दिलीप कुमार यादव, अभिषेक यादव और चंद्रपाल यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की जामा तलाशी से 5,300 रुपये और फड़ से 31,500 रुपये बरामद किए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते, एक ताश की गड्डी, छह एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमबहादुर सिंह, शिवपाल सिंह, शिवकरन सिंह, मोहम्मद वसीम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed