{"_id":"660efe0e0f69bafa7e064e14","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-report-on-four-orai-news-c-224-1-ori1001-113029-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, चार पर रिपोर्ट
Fri, 05 Apr 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी रंजीत कुशवाहा की 21 वर्षीय पत्नी दीप्ती का बुधवार देर शाम शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंचे झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के खकल गांव निवासी मृतका के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 15 फरवरी 2023 को डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी रंजीत से की थी, शादी के बाद से ससुरालीजन उनकी बेटी से बाइक सहित अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
बताया कि बुधवार को उनकी पुत्री ने फोन पर बताया था कि सब मिलकर उसे मार देंगे। जब वह आए तो उनकी बेटी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति रंजीत कुमार कुशवाहा, सास प्रेमवती, ननद प्रभा सहित चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।