{"_id":"5de55dda8ebc3e548730e898","slug":"newly-elected-bjp-district-president-received-a-grand-welcome-orai-news-knp5296933125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई
- फोटो : ORAI
उरई। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी के जनपद आगमन पर कालपी पुल से लेकर शहर तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाई और मिठाई भी खिलाई।
सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार स्वागत समारोह की शुरूआत जिले के प्रवेश द्वार कालपी से हुई। यमुना पुल से खुली गाड़ी में सवार होकर जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने नगर में भ्रमण किया। जहां पर विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद जोल्हूपुर मोड़, उसरगांव, आटा, चमारी आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
वहीं शहर में कालपी बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहे, शहीद भगत सिंह चौराहों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों का काफिला जिलाध्यक्ष की गाड़ी के साथ घूमा। शाम को कोंच रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस पर शत-प्रतिशत खरे उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक गौरी शंकर, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता, प्रांतीय नेता सुदामा दीक्षित, जेडीसी अध्यक्ष उदय पिंडारी, डीसीडीएफ अध्यक्ष शैलेन्द्र पांडे, दिलीप दुवे, देवेन्द्र निरंजन, सुरजीत सिंह, पुष्पेन्द्र सेंगर, बंटी भदौरिया, अखंड प्रताप सिंह, देवराज सिंह, रामपुरा पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष के जुलूस के दौरान कई बाइक सवार बिना हेलमेट के भी दिखाई दिए, लेकिन भारी भीड़ की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।