फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newborn's body found in a bucket in CHC toilet

Jalaun News: सीएचसी के शौचालय में बाल्टी में मिला नवजात का शव

Sun, 21 Sep 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Newborn's body found in a bucket in CHC toilet
संशोधित
विज्ञापन


फोटो-5-कोंच सीएचसी में जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद



- कोंच सीएचसी का मामला, सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने दी सूचना



- एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी, सीएचसी प्रभारी को सौंपी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

कोंच (जालौन)। सीएचसी कोंच के महिला शौचालय में शनिवार की सुबह पानी भरी बाल्टी में नवजात कन्या का शव मिला है। सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने बाल्टी में शव पड़ा देखा और सीएचसी प्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे सफाईकर्मी दारासिंह एक्सरे कक्ष के सामने स्थित महिला शौचालय की सफाई करने पहुंचा। जैसे ही वह अंदर घुसे बाल्टी में नवजात का शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत सीएचसी अधीक्षक डॉ अनिल कुमार शाक्य को दी। सीएचसी प्रभारी ने एसडीएम ज्योति सिंह व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। नवजात शिशु का शव मिलने के बाद सीएचसी के कर्मचारी चुप्पी साध लिए।
विज्ञापन


सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव शौचालय की बाल्टी में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

मामला गंभीर है। इसकी जांच के लिए कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह व सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य को निर्देशित किया गया है। जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



-ज्योति सिंह, एसडीएम कोंच

रात में केवल एक गर्भवती आई

सीएचसी में शुक्रवार शाम को ग्राम लौना की एक गर्भवती प्रसव के लिए आई थी, जिसे लड़का हुआ था। इसके बाद रात 12 बजे ग्राम भगवंतपुरा की एक गर्भवती आई थी। उसका सुबह तक प्रसव नहीं हुआ था। लेबर रूम में रात में स्टाफ नर्स सत्यवती व रागिनी की ड्यूटी थी। उन्होंने बताया कि रात में प्रसव के लिए एक ही गर्भवती आई थी।




एक माह पहले जिला अस्पताल में भी मिला था नवजात का शव



ऐसा ही मामला 14 अगस्त की रात को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी हुआ था। अस्पताल की इमरजेंसी के बाथरूम में टब में नवजात का शव मिला था। मामले में चौकी पुलिस ने जांच की थी। स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। जहां घटना घटी थी वहां के सीसीटीवी कैमरे खराब थे। स्वास्थ्य टीम अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed