फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Neither air nor cold water, the arbitrariness of the handicapped board continues

Jalaun News: हवा न ठंडा पानी, दिव्यांग बोर्ड की जारी है मनमानी

Tue, 20 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 20 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Neither air nor cold water, the arbitrariness of the handicapped board continues
उरई। सीएमओ कार्यालय में हर सोमवार को संचालित होने वाले दिव्यांग बोर्ड का हाल बेहाल है। दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने आए दिव्यांगों के लिए न तो बैठने के पर्याप्त इंतजाम नजर आए और न ही अन्य सुविधाएं। 44 डिग्री के तापमान में दिव्यांग टिन शेड और पेड़ों के नीचे बैठकर धूप से बचाव करते नजर आए। उनके लिए न तो पंखे का इंतजाम दिखा और न ही कूलर का। जिस कक्ष में दिव्यांग बोर्ड बैठता है, वहां का एसी भी काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय परिसर में हर सोमवार को दिव्यांग बोर्ड बैठता है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दिव्यांगता की जांच कराने और चिकित्सकों की रिपोर्ट लगवाने के लिए बड़ी संख्या में दिव्यांग सुबह साढ़े नौ बजे से ही सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित दिव्यांग बोर्ड के पास पहुंचने लगते हैं। हैरानी की बात यह है कि दिव्यांग बोर्ड का कोई भी चिकित्सक पौने 11 बजे तक नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

सबसे पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राम द्विवेदी पहुंचे। इसके बाद ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव आए और इसके बाद क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अर्चना विश्वास पहुंची। तब तक दिव्यांग बोर्ड के बाहर दिव्यांग टिनशेड के नीचे तो कुछ पेड़ की छांव के नीचे धूप से बचाव करते दिखे। इसके बाद चिकित्सक आए और उन्होंने अपनी रिपोर्ट लगाई। 72 दिव्यांग पहुंचे। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 40 दिव्यांगों की जांच की। कुल 52 दिव्यांग चिह्नित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेड़ की छांव में मिला सहारा
कदौरा ब्लॉक के मंसगाया निवासी राजकुमार (45) पेड़ की छांव के नीचे लेटे थे। उन्होंने बताया कि उनके पैर और रीढ़ की हड़्डी टूटी है। सुबह साढ़े नौ बजे आ गए थे। दो घंटे से ज्यादा हो गया है, आठवां नंबर बताया गया था। अभी तक नंबर नहीं आया है। इस भीषण गर्मी में पेड़ की छांव के नीचे परेशान है। दिव्यांगों के लिए विभाग को विशेष प्रयास करना चाहिए।


कब जांच होगी, पता नहीं
लहारियापुरवा निवासी विशना देवी (62) पति मौजीलाल के साथ दिव्यांगता की जांच कराने पहुंची थीं। बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे आ गए थे। बाहर टिन शेड के नीचे न तो पंखे हैं और न वाटर कूलर ठंडा पानी दे रहा है। भूख लगने लगी। इसलिए साथ लाए खाना खा रहे है। कब जांच होगी, पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed