फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ndarapaas na banane se graameenon mein aakrosh, hangaama kiya

अंडरपास न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश, हंगामा किया

Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ndarapaas na banane se graameenon mein aakrosh, hangaama kiya
अंडरपास न बनने से नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : ORAI
कुठौंद(उरई)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास न बनने से इलाके के लोगों में आक्रोश है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे का कार्य बंद कराकर नारेबाजी की। इस दौरान चेतावनी दी कि अगर जल्द अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे के अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास न बनने से नाराज दौलतपुर के ग्रामीणों ने ट्रकों और मशीनों से हो रहे एक्सप्रेसवे के कार्य को रुकवाकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास नहीं बनेगा तो ग्रामीणों को जालौन, औरैया हाईवे पर जाने में असुविधा होगी। एक्सप्रेसवे पर जाने में पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। अंडरपास का कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक यहां पर अंडरपास बनना शुरू नहीं होगा। एक्सप्रेसवे का काम नहीं होने देंगे। वहीं मौके पर पहुंचे जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके पास अंडरपास बनाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में हिमांचल प्रजापति, अवधेश राठौर, रामजी यादव, श्रीराम पाल, मुन्ना पाल, गजराज, शिव मोहन, विक्रम यादव, सुनीता, ममता, रामकली, जावित्री देवी, रामकेसी, प्रभा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed