फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   nahar samchan me manmani se kisaan naraaj

नहरों के मनमाने संचालन को लेकर नाराजगी जताई

Sat, 21 Nov 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
nahar samchan me manmani se kisaan naraaj
किसान यूनियन की बैठक को संबोधित करते राजवीर सिंह जादौन - फोटो : ORAI
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शनिवार को गल्ला मंडी परिसर में मानसिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नहरों के संचालन में मनमानी को लेकर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि नहरों के संचालन के पहले पटरियों की मरम्मत न होने के कारण किसानों के खेतों में जलभराव हो रहा है। इटौरा, मवई, कुठौंद शाख और रजबहा से जुड़े किसान परेशान है। टेल क्षेत्र तक सफाई कराकर पटरियां ठीक कराई जाए। उन्होंने अन्ना मवेशियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अन्ना मवेशियों के कारण किसान और राहगीर परेशान है। अन्ना मवेशियों पर लगाम के लिए गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली और यांत्रिक दोष के कारण खराब पड़े नलकूपों को ठीक किया जाए। सिरसाकलार फीडर में लो वोल्टेज की समस्या है। इसे सही कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जो मीटर लगाए जा रहे है, उनकी केबल खंभों से नहीं जोड़ी गई है। उपभोक्ताओं पर दंडात्मक कार्रवाई बंद की जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत ने किसान सम्मान निधि का पैसा सभी पात्रों को दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान रामकुमार पटेल, भगवानदास, चतुर सिंह, राजू मलथुआ, जयराम, जितेंद्र, आशीष दुबे, रामपाल सेंगर, अरुण तिवारी, अजीत उपाध्याय, भगत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed