{"_id":"601c415e8ebc3e4c7f240c4c","slug":"murder-report-filed-on-four-on-court-s-order-orai-news-knp6099147186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जालौन। चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई। प्रभारी कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी महिला फूल कुवंर (45) 16 सितंबर 2020 को खेत पर जानवर चराने गई थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में महिला का शव गांव के बाहर मलंगा नाले में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत पानी में डूबने से बताई गई। महिला के पति मुन्नालाल ने बताया कि रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी दामाद शिशुपाल उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
उसने बेटी को भी घर से निकाल दिया था। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन था। दामाद समझौता का दबाव बना रहा था। विरोध पर दामाद शिशुपाल ने पप्पू, शिवपाल व मुन्ना निवासी गोवर्धनपुरा थाना रेढ़र के साथ जानवर चराने गई पत्नी की हत्या कर शव को मलंगा नाले में फेंक दिया। पति का ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उसने सीओ व एसपी से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों से की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने न्यायालय का सहारा लिया। तब पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।