फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder report filed against eight in-laws including husband

Jalaun News: पति समेत आठ ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Murder report filed against eight in-laws including husband
उरई। गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव निवासी राजेंद्र ने शुक्रवार की शाम आठ माह की गर्भवती पत्नी राखी (27) के साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी थी और मौके से भाग गया था। मृतका के मायके से पहुंचे पिता बाबूराम ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी पांच लाख रुपये का दान दहेज देकर की थी। शादी के तीन माह बाद ही तीन ससुरालीजन ससुर कालका, सास प्रेमा देवी, जेठ अरविंद, जीत सिंह, बीरू, पति राजेंद्र उर्फ लल्ला, जेठानी राधा, शील उसे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट की करते रहे। शुक्रवार को सूचना पर जब वह अपनी पुत्री के घर पहुंचा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था और घर के लोग गायब थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित आठ ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed