फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MP's son and MP representative's brother also get infected

सांसद का बेटा और सांसद प्रतिनिधि का भाई भी संक्रमित निकले

Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
MP's son and MP representative's brother also get infected
एट क्षेत्र का जायजा लेते थानाध्यक्ष कमलेश कुमारते - फोटो : ORAI
कोंच। शुक्रवार को कोंच में टेस्टिंग के दौरान सांसद प्रतिनिधि का भाई भी कोरोना संक्रमित निकला है। आज आधा दर्जन संक्रमितों में चार लोग बद्रीप्रसाद कालेज के डायरेक्टर के परिवार के तथा एक कॉलेज के कोआर्डिनेटर शामिल हैं। गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट में सांसद का एक बेटा भी संक्रमित पाया गया था जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में कोविड संक्रमित पाए गए सांसद प्रतिनिधि तथा बद्रीप्रसाद कॉलेज के डायरेक्टर के संपर्क वालों की जांच शुक्रवार को सीएचसी में की गई जिसमें आधा दर्जन और लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को 34 लोगों की एंटीजन जांच की गई जिनमें छह लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 16 संदिग्धों के सैैंपल जांच के लिए बाहर भेजे गए हैं। इनमें सांसद प्रतिनिधि का एक छोटा भाई भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा बद्रीप्रसाद कॉलेज के डायरेक्टर के पिता, पत्नी, दो बच्चे तथा उनके कॉलेज के कोआर्डिनेटर जो उनके साथ ही रहते हैं, कोविड संक्रमित निकले हैं। गुरुवार की देर शाम आई रिपोर्ट में सांसद का एक बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। इन संक्रमितों के साथ ही तहसील में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 116 पर जा पहुंचा है जिसमें 26 एक्टिव केस हैं और चार की मौत हो चुकी है। एसडीएम अशोक कुमार के निर्देश पर ईओ बुद्धिप्रकाश और नगर पालिका के आरआई सुनील की देखरेख में संक्रमितों के इलाकों को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियंता के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप
उरई। रेलवे स्टेशन पर सिग्नल विभाग के इंजीनियर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिस आफिस में अभियंता काम कर रहा था, उसे शुक्रवार को बंद कर दिया गया। यही नहीं अभियंता के साथ काम करने और उससे सीधे जुड़ाव वाले 15 रेल कर्मियों को सैंपल की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रेलवे अस्पताल के मंडलीय चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह और सहायक मंडलीय सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता जीके गौड़ का कहना है कि कर्मचारियों से एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed