फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MP,park,CDO,mla,DM

रामकुंड की दशा देखकर विधायक नाराज, बोले छठ पूजा से पहले दुरुस्त की जाए व्यवस्था

Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
MP,park,CDO,mla,DM
उरई। दस नवंबर को होने वाले छठ पर्व की तैयारी को लेकर शनिवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने छठ पूजा स्थल रामकुंड का निरीक्षण किया। रामकुंड की अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताई और पालिका प्रशासन को निर्देश दिए कि तत्काल रामकुंड में सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि पूजा के दौरान किसी तरह की समस्या न आए।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष संजय साहनी के साथ विधायक रामकुंड छठ पूजा स्थल पहुंचे। इस दौरान डॉ राजीव सिंह, डॉ संजय सेंगर, केएम तिवारी, धनंजय झा, दीनानाथ तिवारी आदि ने उन्हें पूजा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने भरोसा दिया कि पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। वह खुद इस कार्य की मानीटरिंग करेंगे। इसके पूर्व सीडीओ डॉ एके श्रीवास्तव से मुलाकात की। सीडीओ को बताया कि छठ पर्व 8 नवंबर से शुरू होगा और 11 नवंबर तक चलेगा। मुख्य पर्व 10 नवंबर को है। सीडीओ ने भी पालिका को समय से व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

----------
लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती मनाई
उरई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाई गई। वंदना सभागार में कक्षा 11 की छात्रा मुस्कान सिंह ने उनके जीवन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भारत संघ का निर्माता बताया उनके संघर्ष को प्रेरक के रूप में रखा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आचार्य अखिलेश दुबे ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा। इस दौरान राजेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, जगतनारायण, अमित पाठक, इनाम सिंह, अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सेवानिवृत्ति पर राजस्व निरीक्षक को दी गई विदाई
उरई। जालौन तहसील सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त अमीन आनंद कुमार खरे को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, जरी की माला व धार्मिक पुस्तकें भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में एसडीएम ने कहा कि सरकारी नौकरी में राजस्व निरीक्षक आनंद खरे ने कर्तव्य निष्ठा का प्रदर्शन किया है तथा आगे समाज तथा परिवार को उनसे अपेक्षाएं हैं, जिसकी चुनौती उनके सामने हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान तहसीलदार जालौन कुमार भूपेंद्र, नीरज खरे, नेहा खरे, तिलक खरे, रिषभ खरे, आलोक कटियार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed