फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MP asks Railway Minister for a direct train to New Delhi

Jalaun News: सांसद ने रेलमंत्री से मांगी नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन

Thu, 18 Dec 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
MP asks Railway Minister for a direct train to New Delhi
उरई। उरई होकर सीधे नई दिल्ली के लिए ट्रेन से चलाने की मांग फिर जोर पकड़ रही है। बुधवार को जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नारायणदास अहिरवार ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकत की। सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि झांसी-कानपुर रेलखंड गोरखपुर से सीधे मुंबई के लिए जोड़ता है। उरई उच्च श्रेणी का रेलवे स्टेशन है। यात्रियों के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी हर रोज नई दिल्ली के लिए आते-जाते हैं लेकिन सीधी ट्रेन ना होने की वजह से जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीधी ट्रेन न होने की वजह से लोगों को लग्जरी वाहन या फिर रोडवेज बस से दिल्ली का सफर करना पड़ता है। सांसद ने रेल मंत्री को ज्ञापन दिया और और सीधे दिल्ली के लिए श्रम शक्ति एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर छपरा मेल या गतिमान एक्सप्रेस में से किसी का भी संचालन कराए जाने की मांग उठाई। रेल मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया है की जल्द उनकी मंगों को पूरा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed