{"_id":"6aac3e030f175589f40575cc","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-vehicle-orai-news-c-224-1-ori1005-149835-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
उरई। सरावन गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गए।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी विजय सिंह (33) सुबह करीब आठ बजे बाइक से सरावन की ओर जा रहे थे। वह गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें घायल हालत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।