{"_id":"6a89f7e36c88da765c06e5a8","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-dumper-brother-critically-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-148651-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर
विज्ञापन
जालौन। औरैया मार्ग पर शनिवार देर शाम प्रतापपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया और डंपर को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
गोहन थाना क्षेत्र के कुंडऊ गांव निवासी अंचल तिवारी (22) और साहिल तिवारी (28) शनिवार को किसी काम से जालौन आए थे। शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। प्रतापपुरा मोड़ के पास औरैया की ओर से आ रहे डंपर ने मोड़ते समय बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंचल गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर यूपी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल अंचल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। ग्रामीणों ने डंपर को पकड़ लिया था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।