फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Motor blows, drinking water crisis deepens

मोटर फुंकी, पेयजल संकट गहराया

Tue, 14 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Motor blows, drinking water crisis deepens
पानी भरने के लिए बैठे लोग। - फोटो : ORAI
कोंच। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जल संस्थान के ट्यूबवेल संख्या एक की मोटर फुंकने से जलापूर्ति प्रभावित बनी हुई है। सरकारी स्टैंड पोस्ट पर लोगों की कतारें लगी हैं पर उन्हें एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर की वाटर सप्लाई के लिए कस्बा कोंच में जल संस्थान के नौ ट्यूबवेल स्थापित हैं। जिनसे अलग-अलग इलाकों की जलापूर्ति की जाती है। मोहल्ला गोखले नगर, सुभाष नगर, मालवीय नगर और भगत सिंह नगर के कई इलाकों की जलापूर्ति करने वाले ट्यूबवेल नं. 1 की मोटर मंगलवार सुबह अचानक फुंक गई। जिससे इन इलाकों में पानी के लिए हो हल्ला मचा है।
विज्ञापन

इलाकाई लोग इधर-उधर से पानी की जुगत करते देखे गए। जो लोग सरकारी स्टैंड पोस्ट पर निर्भर हैं उनके सामने बड़ी समस्या पैदा हो गई है। इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम को इस बाबत सूचित करत नगर पालिका के टैंकरों से पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। जल संस्थान के जेई प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि मोटर निकलवाकर मरम्मत के लिए भेज दी है, लेकिन इसमें एक दो दिन का समय लग सकता है। पालिका के ईओ बुद्घिप्रकाश का कहना है कि पालिका के कर्मचारियों को वाटर सप्लाई करने के लिए कह दिया गया है और लोगों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed