फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother killed for money and property

धन और संपत्ति के लिए मां को मार डाला

Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mother killed for money and property
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : ORAI
रामपुरा (जालौन)। थाने के छौना गांव में बृहस्पतिवार सुबह युवक नेे धन-संपत्ति के लिए अपनी ही वृद्ध मां का गला घोट डाला। इतना ही नहीं, शव को उसने भूसे वाली कोठरी में छिपा भी दिया। बड़े बेटे की पत्नी बाड़े में भूसा निकालने गई तो इसका खुलासा हुआ। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छौना गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे विधवा राममूर्ति (65) की हत्या की खबर फैलते ही उसके घर पर गांव के लोग जुट गए। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही पद से आठ साले पहले रिटायर्ड पति रामसेवक राठौर के निधन के बाद राममूर्ति इसी घर में बड़े बेटे सुधीर और छोटे बेटे लोकेंद्र के साथ रहती थी। दोनों भाई मकान में अलग-अलग हिस्सों में परिवार संग और राममूर्ति जानवरों वाले बाड़े में अकेली रहती थी।
विज्ञापन

बडे़ बेटे सुधीर ने बताया कि मां के पास दस बीघा जमीन थी। पांच बीघा अपने पास रखने के बाद राममूर्ति ने ढाई-ढाई बीघा जमीन दोनों बेटों में बांट दी थी। लोकेंद्र अक्सर मां पर पांच बीघा जमीन अपने नाम करने और पेंशन के रुपयों में हिस्सा मांगता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। सुबह 11 बजे भी लोकेंद्र का रुपयों के लिए रमां से झगड़ा हुआ था। तब लोकेंद्र को शांत कराने के बाद वह पत्नी संग खेत चला गया था। घर पर लोकेंद्र और मां ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर ने बताया कि कुछ देर बाद उसकी पत्नी उर्मिला घर आई। वह जानवराें के लिए भूसा लेने कोठरी में गई तो मां का शव पड़ा देखा। राममूर्ति के शव के पास उनके कान का एक बाला भी पड़ा था। एसओ आरके सिंह ने बताया कि सुधीर की तहरीर पर लोकेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

भतीजी की गोद भराई से शुरू हुआ विवाद
सुधीर ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी बेटी की गोद भराई का कार्यक्रम था। जिसमें मां ने उसकी आर्थिक मदद भी की थी, बस इसी बात से लोकेंद्र खुन्नस रखे था और गुरुवार की सुबह होते ही वह मां से रुपयों की मांग कर झगड़ने लगा।

राममूर्ति की फाइल फोटो

राममूर्ति की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

घर पर रोते बिलखते परिजन

घर पर रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed