फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother dies after giving birth to a son

Jalaun News: बेटे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत

Wed, 03 Jun 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after giving birth to a son
उरई। शहर के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के ग्राम वर्ध निवासी सावित्री (32) पत्नी कंचन सिंह को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर उरई स्थित जिला अस्पताल के बगल में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान सावित्री ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर डॉक्टरों ने उसे रक्त भी चढ़ाया।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार रात करीब आठ बजे रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उसकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से झांसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति कंचन सिंह का आरोप है कि उनकी पत्नी की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। उनका कहना है कि प्रसूता की हालत अत्यंत गंभीर होने के बावजूद उसे रेफर किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रेफर करते समय अस्पताल की ओर से भेजा गया एक कर्मचारी रास्ते में ही एंबुलेंस से उतरकर चला गया। मृतका अपने पीछे दो वर्षीय बेटी और नवजात पुत्र को छोड़ गई है।
पहले भी विवादों में रहा अस्पताल

स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित अस्पताल पहले भी प्रसूताओं की मौत और इलाज में कथित लापरवाही के मामलों को लेकर चर्चा में रह चुका है। शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को सील भी किया गया था। बाद में अस्पताल का संचालन नए नाम से किए जाने की बात सामने आई।


पुलिस कर रही जांच

निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आनंद सिंह, कोतवाल


वर्जन

अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो जांच की जाएगी। - डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed