फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   More than 50 illegal encroachments demolished by bulldozer

Jalaun News: बुलडोजर चलाकर ढहाए गए 50 से अधिक अवैध कब्जे

Tue, 11 Jul 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 11 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
More than 50 illegal encroachments demolished by bulldozer
उरई। प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ जिला परिषद से डीएम कार्यालय तक अभियान चलाया। इस दौरान 50 से ज्यादा अवैध दुकानों को हटाया गया। इनमें पांच वाहन धुलाई सेंटर भी थे।
विज्ञापन

जिला परिषद से लेकर डीएम आवास तक टट्टर गुमटी लगा कर नालों के ऊपर अवैध तरीके से वाहन धुलाई सेंटर खोलकर कब्जा कर लिया था। कब्जा सालों से था अब बढ़ता ही जा रहा था। जिसकी शिकायत भी हुई थी। जिला प्रशासन व पालिका ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार के नेतृत्व में जिला परिषद से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। शुरुआत में सबसे ज्यादा अवैध तरीके से टट्टर गुमटी लगाकर लोगो ने कब्जा कर रखा था। वहीं आगे सड़क किनारे तक वाहन धुलाई सेंटर वालो ने पक्का कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चा,पक्का सभी अतिक्रमण को हटाया गया। बुलडोजर ने तीन घंटे में सभी अतिक्रमण को हटा दिया। लोगों ने कुछ वक्त की मोहलत भी मांगी, लेकिन पालिका द्वारा पहले ही उसको हटाने को लेकर कही जा चुकी थी । उसके बाबजूद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। अतिक्रमण हटाने को लेकर एक जेसीबी एक ट्रैक्टर ट्राली और आधा दर्जन कर्मचारियों को लगाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कहीं भी अतिक्रमण कोई नहीं कर सकता। अगर करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस तरह का अभियान आगे भी चलता रहेगा। मौके पर नायब तहसीलदार विजय कुमार, टीएस गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed