फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   More than 1800 cubic meters of soil was excavated against the permission of 100 cubic meters

Jalaun News: 100 घन मीटर की अनुमति पर 1800 घन मीटर से ज्यादा खोदी मिट्टी

Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
More than 1800 cubic meters of soil was excavated against the permission of 100 cubic meters
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन की शिकायत पर पुलिस व राजस्व की टीम ने गुरुवार रात को छापा मारकर तीन ट्रैक्टर पकड़े हैं। खनन माफिया मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम से अभद्रता करने लगे। बताया गया कि खनन माफिया ने 100 मीटर की अनुमति पर 1800 घन मीटर से ज्यादा खोद डाला। जांच टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कैलिया पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मनसुखपुरा में किसान कालका उर्फ हरजन सिंह के खेत में मिट्टी उठाने के लिए 100 घन मीटर की अनुमति ली गई थी। इसके बाद भी कई दिनों से यहां से मिट्टी खनन लगातार चल रहा था। सड़कों पर तेज रफ्तार में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ रहीं थीं। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की। शिकायत का संज्ञान लेकर राजस्व व पुलिस विभाग की टीम बनाकर भेजी गई। इससे मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि शिकायत सही निकली।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग जांच टीम से अभद्रता करने लगे। इसकी सूचना जांच टीम ने उच्चाधिकारियों को दी तो नायब तहसीलदार सादुल्ला खान व कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल मौके पर पहुंचे और तीन ट्रैक्टर पकड़ लिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि किसान कालका के खेत से सौ घन मीटर मिट्टी निजी उपयोग के लिए उठाने की अनुमति ली गई थी। मौके पर 1800 घन मीटर से ज्यादा मिट्टी उठाई गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने जांच टीम से अभद्रता भी की है। जांच टीम ने मामले को लेकर कैलिया पुलिस को तहरीर दे दी है। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed