फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Moon lighted up the market in the night, shopping fiercely

Jalaun News: चांद रात में रोशन हुआ बाजार, जमकर हुई खरीदारी

Sat, 22 Apr 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Moon lighted up the market in the night, shopping fiercely
चांद रात में रोशन हुआ बाजार, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

उरई। ईद का ऐलान होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग खरीददारी करने के लिए बाजार की तरफ दौड़ पड़े। चांद रात में देर रात तक बाजार गुलजार रहा। लोगों ने खाने-पीने की चीजों के अलावा कपड़े, मिष्ठान, बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की। महिलाओं ने नगर के घंटाघर, बजरिया, माहिल तालाब, राठ रोड स्थित बाजारों में पहुंचकर कुर्ता-पैजामा, जीन्स, शर्ट, चूड़ी, कंगन और लेडीज शूट की जमकर खरीदारी की। नगर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बजरिया में चूड़ी, कंगन की एक दर्जन से अधिक दुकानें सजी थीं। यहां युवतियों के हुजूम चूड़ी और कंगन पसंद करतीं दिखाई दीं। महिलाएं फिरोजाबादी कांच की चूड़ी की मांग करतीं नजर आईं।

बजरिया में लेडीज शूटों की दुकानों पर भी महिलाएं अपनी पसंद के शूट देखतीं नजर आईं। ईद के मौके पर दुकानदारों ने लेटेस्ट डिजाइन के कई ऐसे शूट ग्राहकों को दिखाए। जिन्हें महिलाओं और युवतियों द्वारा खूब पसंद किया गया। ईद के मौके पर मिट्टी के कोरे पांच से सात प्यालों में सिंवई भरे जाने की परंपरा है। जिन पर ईद की नमाज से पहले फातिहा होती है और मीठा खाकर नमाज अदा करने की मान्यता है। महंगाई की वजह से मिट्टी के एक प्याले की कीमत इस बार छह से आठ रुपए तक रही। ईद के मौके पर टेलरों की मशीनें रात भर चलीं। टेलर मास्टरों ने रह गए कपड़ों को समय पर लोगों को देने के लिए खूब मेहनत की। वहीं जूते, चप्पलों की दुकानों पर भी लोगों ने अपनी पसंद के जूते व चप्पलें खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed