{"_id":"5e580fa38ebc3ef3d05b419c","slug":"monkey-attack-orai-news-knp5473721124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने महिला को दौड़ाया, सीढिय़ों से गिरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने महिला को दौड़ाया, सीढिय़ों से गिरी घायल
विज्ञापन
आटा। छत पर कपड़ा डालने गई, महिला को कटखने बंदरों ने दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के लिए महिला भागी। जिससे उसका पैर सीढ़ियों से फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर व आंख में गंभीर चोटें आई। परिजन आनन फानन में उसे मेडिकल कालेज लाए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
आटा कस्बा निवासी स्वर्गीय रामसुंदर की 60 वर्षीय पत्नी राजकुमारी बुधवार की शाम छत पर कपड़े डालने गई थी। छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने महिला को दौड़ा लिया। जिससे व सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर पड़ी और घायल हो गई। आनन फानन में परिजन महिला को एंबुलेंस से उरई राजकीय मेडिकल लाए जहां महिला को पेट व आंख में गंभीर चोटें आई हैं।
कस्बे के लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक से यहां के लोग खासे परेशान हैं। बच्चे व महिलाएं बंदरों के डर से छत पर ही नहीं जा पाते हैं। अभी तक बंदरों ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है।