फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Monitoring of suspects, families also quarantine homes

संदिग्धों की निगरानी, परिजन भी घरों पर क्वारंटीन

Fri, 17 Apr 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of suspects, families also quarantine homes
17 अप्रैल को प्रकाशित खबर का पीडीएफ - फोटो : ORAI
कालपी/कदौरा। उन्नाव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमाती के दो साथियों के मकान पर नोटिस चस्पा कर उनके घरवालों को भी घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इससे गांव में भी हड़कंप सी स्थिति है। गांव की गलियों में सन्नाटा फैला है और लोग एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार रात प्रशासन को जब पता चला कि मुमताजाबाद गांव से रेंडम जांच के लिए भेजे गए दो युवक उन्नाव में पाजिटिव मिले जमाती के ही साथी हैं तो आनन फानन में दोनों को मेडिकल कालेज में कवारंटीन किया गया। इसके बाद शुक्रवार को उन दोनों के घरवालों को भी घर पर ही क्वारंटीन कर बाहर नोटिस चस्पा करा दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों 28 मार्च को पैदल चलकर घर पहुंचे थे। प्रधान प्रतिनिधि नफीस बेग ने कहा कि संदिग्धों के परिजनों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके ही घरों में क्वारंटीन किया गया है और उनकी निगरानी की जा रही हैं ।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कालेज प्रबंधन का कहना है कि गुरुवार को दो जमाती जांच के लिए आए थे। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजे गए है। रिपोर्ट आने के बाद हकीकत पता लगेगी। वहीं एसडीएम कालपी कौशल कुमार ने बताया कि मार्च महीने में ही मलेशिया की विदेश यात्रा से लौटे मोहल्ला मिर्जामंडी कालपी निवासी एक गल्ला कारोबारी को भी स्क्रीनिंग के बाद मेडिकल कालेज उरई में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा चुका हैं। अब तक तीन लोगों को मेडिकल कालेज उरई में क्वारंटीन किया जा चुका है।

मुमताज बाद मोहल्ले की गलियों में पसरा सन्नाटा

मुमताज बाद मोहल्ले की गलियों में पसरा सन्नाटा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed