फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MLA reprimands Jal Nigam officials for digging up roads during the rainy season.

Jalaun News: बारिश में सड़क खोदने पर विधायक ने जल निगम अधिकारियों को लगाई फटकार

Thu, 09 Jul 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
MLA reprimands Jal Nigam officials for digging up roads during the rainy season.
उरई। बुधवार को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा मैकेनिक नगर में खोदी गई सड़कों और मरम्मत में देरी के कारण नाराज हो गए। उन्होंने मौके से ही जल निगम के अधिशासी अभियंता को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने पूछा कि बारिश में सड़कें किसके इशारे पर खोदी जा रही हैं।
विज्ञापन




शहर में अमृत योजना 2.0 के तहत करोड़ों रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जा रही है। निर्माण कार्य के तरीके से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन



बुधवार सुबह मैकेनिक नगर के लोगों की शिकायत पर विधायक ने मौके पर निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़कें कई दिनों से खुदी हैं, मरम्मत नहीं हुई। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है, बुजुर्गों को परेशानी हो रही है और दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। विधायक ने जल निगम अधिकारियों से कहा कि बारिश में सड़कें खोदने से मना किया गया था। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि दस मीटर सड़क खोदी जाती है, तो उसी दिन उसे भरकर समतल किया जाए। मानकों से खिलवाड़ पर शासन तक शिकायत की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed