{"_id":"5d7fe4da8ebc3e016b6af242","slug":"missing-man-s-head-crushed-corpse-found-on-the-side-of-the-highway-orai-news-knp5140346160","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में हाइवे किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में हाइवे किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
अनिल की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
उरई। घर से मजदूरी के लिए निकले युवक का सिर कुचला शव संदिग्ध हालात में हाईवे स्थित एक महाविद्यालय के पास मिला। शव पड़ा देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने कहा कि शव के पास किसी अज्ञात वाहन के निशान हैं। लगता है कोई वाहन सिर पर चढ़ गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा। उधर मृतक के चाचा ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र हरीसिंह का संदिग्ध हालात में सिर कुचला रक्तरंजित शव रिनियां के पास हाईवे से 20 कदम दूरी पर एक महाविद्यालय के पास सोमवार सुबह पड़ा मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवक के पास मिले कागजों से उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया और बदहवाश परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि केईसीएल कंपनी रेलवे दोहरीकरण का काम कर रही है, उसमें अनिल कुमार मजदूरी करता था। रोज की तरह जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी बहुत खोजबीन की तो कहीं उसका पता नहीं चला। जब कंपनी जाकर जानकारी की तो पता चला कि अनिल शनिवार शाम तीन बजे कंपनी से निकल आया था। जब से उसका कहीं कोई पता नहीं चला। युवक की दस साल पहले शादी हो गई। उसके एक लड़का कनिश व पत्नी कांति है। युवक के चाचा प्रभुदयाल ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।