{"_id":"68a617be54515baa5f092445","slug":"misbehavior-with-doctor-in-blood-bank-orai-news-c-12-1-knp1061-1234353-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ब्लड बैंक में चिकित्सक से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ब्लड बैंक में चिकित्सक से अभद्रता
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी के साथ एक व्यक्ति ने अभद्रता की। जैसे ही यह जानकारी स्टाफ को लगी तो वह आक्रोशित हो गए। बाद में डॉक्टर ने साथियों के साथ जिला अस्पताल की चौकी में तहरीर दी।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया कि वह ब्लड बैंक में थे, तभी दोपहर 1.40 बजे एक व्यक्ति ब्लड बैंक में घुस आया और गालीगलौज शुरू कर दी। उसने चिकित्सक पर हाथ भी उठा दिया। चिकित्सक के अनुसार, उनका एक मकान निर्माणाधीन है, उसमें केयरटेकर के रूप में एक लड़का काम करता था। गड़बड़ी पर उसे हटा दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अभद्रता की और हमले का प्रयास किया। इसके बाद वह भाग गया। पुलिस तहरीर के अनुसार कार्रवाई कर रही है।