फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minor jam, irrigation of 700 bigha stopped

Jalaun News: माइनर जाम, 700 बीघा की सिंचाई रुकी

Thu, 21 Nov 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Minor jam, irrigation of 700 bigha stopped
कोंच। माइनर की सफाई न होने से किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। 700 बीघा में खड़ी फसल में सिंचाई का संकट बना हुआ है। तहसील पहुंचकर एसडीएम से माइनर की सफाई की गुहार गई है।
विज्ञापन

महेशपुरा माइनर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाने से फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के मौजा महेशपुरा, धौरपुर, जगनपुरा, बुढेरा सहित आसपास के अन्य कई मौजों के किसानों के खेत बोआई का इंतजार कर रहे हैं लेकिन माइनर में जमी सिल्ट से पानी निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को किसान कर्णवीर, संतराम, मन्नूलाल, करन सिंह, सुखराम, प्रीतम, कमल सिंह, मोहनलाल, हरचरन, रामबाबू, जयलाल, नेकसिंह आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि महेशपुरा माइनर की खुदाई और सफाई का काम बीते कई सालों से नहर विभाग द्वारा नहीं कराया गया है। सिंचाई के अभाव में क्षेत्र के किसानों की लगभग सात सौ बीघा कृषि भूमि बंजर होने की स्थिति में पहुंच गई है। किसानों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed