फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minor damage to peas, otherwise happy farmers

Jalaun News: मटर को हल्का नुकसान, बाकी में प्रसन्न किसान

Tue, 05 Dec 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Minor damage to peas, otherwise happy farmers
उरई/रामपुरा/कोंच। सोमवार को हुई बारिश से किसान खुश हो गए। सर्दी के सीजन में दूसरी बार हुई बारिश से रबी की फसलों को फायदा है, लेकिन मटर को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


जिले में करीब ढाई लाख किसान है। किसानों ने मटर, अरहर, चना, मसूर और गेहूं की बुआई की है। सोमवार को हुई बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कोंच समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में करीब एक लाख हेक्टेयर में मटर की फसल की गई है। करीब 30 हजार हेक्टेयर में मसूर और 40 हजार हेक्टयेटर में चने की बुआई की गई है। उन्होंने बताया कि अभी बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। हालांकि कुछ जगहों पर मटर की फसल को हल्का नुकसान हुआ है। बारिश के पानी के वजन से मटर के पौधे झुक गए हैं फलियां जमीन से छू गई हैं। इन फलियों के सड़ने का खतरा है। इससे मटर उत्पादक किसानों को हल्का नुकसान है।
विज्ञापन

कुछ किसानों ने बारिश से हाल में हुई गेहूं की बुआई को नुकसान को बताया है। ग्राम पचोखरा निवासी किसान देवेंद्र, सुनील, इंदल, अशोक, सुकु ने बताया कि हाल में गेहूं की बुआई की थी, बारिश से बीज सड़ने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed