फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minor cousin raped the girl, condition critical

Jalaun News: नाबालिग चचेरे भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Mon, 16 Jun 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Minor cousin raped the girl, condition critical
कोंच (जालौन)। घर के बाहर खेल रही नौ साल की बच्ची को किशोर उम्र का चचेरा भाई कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बिगड़ी हालत में घर पहुंची बच्ची को दादी ने सीएचसी पहुंचा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दादी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, आरोपी व उसका परिवार घर में ताला लगाकर फरार है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 13 जून की शाम करीब चार बजे उसकी नौ साल की नातिन घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसका नाबालिग चचेरा भाई आया और बच्ची को घर के पीछे वाले हिस्से में ले जाकर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बालिका घर पहुंची, तो हालत देख होश उड़ गए। मासूम ने रोते हुए पूरी बात बताई। महिला ने बताया कि उसका पुत्र व बहू बाहर रहते हैं। उन्होंने नातिन को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि रविवार को परिजनों ने जैसे ही पुलिस को सूचना दी तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed