फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minister of State gives green signal to shuttle service

Jalaun News: राज्यमंत्री ने शटल सेवा को दिखाई हरी झंडी

Thu, 14 Mar 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 14 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Minister of State gives green signal to shuttle service
उरई/कोंच। देश की सबसे छोटी रेल कोंच एट शटल ट्रेन को बुधवार को सैकड़ों आंखों ने इतिहास बनते देखा। कोंच एट शटल को सरसोकी तक विस्तार देकर कोंच रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने इसे सुबह 8.05 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री ने अपने सैकड़ों साथियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इसी में बैठकर उरई तक का सफर किया। पहले दिन 2055 रुपए के कुल 82 टिकट बिके हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कोंच रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह विस्तारित कोंच शटल ट्रेन यहां के रेल यातायात की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल सरसोकी तक नहीं बल्कि कानपुर और झांसी तक भी चलेगी। उन्होंने भरोसा दिया कि कोंच शटल ट्रेन की समय सारिणी में बदलाव कराया जाएगा ताकि एट जंक्शन पर ठहरने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों से इसका मिलान हो सके। एडीआरएम झांसी आरडी मौर्या, सीनियर डीसीएम अमित आनंद, स्टेशन मास्टर आरके तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

खुश दिखे दस रुपये में यात्रा करते यात्री

कोंच। मंहगाई के इस दौर में आज रेल से उरई की यात्रा करने वाले दस रुपये का टिकट लेकर शटल में सवार हुए तो काफी खुश नजर आ रहे थे। कोंच क्षेत्र से सबसे ज्यादा यात्री जिला मुख्यालय के निकलते है। अमूमन लोगों को व्यापार, न्यायालय, अस्पताल, सरकारी दफ्तरों में काम रहता है, उनको इस शटल का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-24-शंभूदयाल। संवाद
शंभूदयाल स्वर्णकार ने इस ट्रेन से कोंच से सरसोकी तक का सफर किया। बोले, कि इस ट्रेन सेवा से लोगों को सीधा लाभ होगा। लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए एट और उरई आने से मदद मिलेगी। बस का किराया ज्यादा है, ट्रेन सेवा फायदेमंद साबित होगी।

फोटो-25-मयंक मोहन। संवाद
भारत विकास परिषद के पदाधिकारी मयंक मोहन गुप्ता ने कहा कि इस सेवा शुरू होेने से रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने 15 रुपये का टिकट लेकर कोंच से सरसोकी स्टेशन तक की यात्रा की। यात्रा काफी सुखद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed