फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mini bus overturned trying to save JCB, driver injured

Jalaun News: जेसीबी बचाने के चक्कर में मिनी बस पलटी, चालक घायल

Fri, 15 Aug 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mini bus overturned trying to save JCB, driver injured
जालौन। फोरलेन पर बुधवार की रात करीब एक बजे सड़क किनारे खड़ी जेसीबी को बचाने के चक्कर में मिनी बस पलट गई। कोतवाली पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उरई जालौन फोरलेन पर ऑटो गैरेज और अन्य स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहन रात में वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। बंबा से लेकर देवनगर चौराहे और छहपुला तक ऐसे वाहन जगह-जगह खड़े नजर आते हैं। बुधवार की रात तोपखाना निवासी साजिद मिनी बस लेकर उरई की ओर से जालौन की ओर आ रहे थे। देवनगर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी जेसीबी को देखकर चालक संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में साजिद को चोटें आई हैं। रात में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों की सूचना पर चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल साजिद को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed