फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Migrant laborers hanged in sasural

प्रवासी मजदूर ने ससुराल में फांसी लगा जान दी

Sat, 04 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborers hanged in sasural
माधौगढ़। पत्नी से विवाद के बाद देर रात प्रवासी मजदूर ने ससुराल में नीम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी विष्णु कुमार सिंह उर्फ राव पुत्र रघुनाथ सिंह ने मई 2013 में पुत्री संदीपा की शादी द्वारका पुरी ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी मनीष सिंह (33) पुत्र मुलायम सिंह जादौन से की थी। मनीष सिंह दो वर्ष से ससुराल में रह रहा था, वह अपने सालों ध्रुव व आकाश सिंह के साथ सूरत में रंगाई पुताई का काम करता था। लॉकडाउन के चलते मनीष अपने सालों के जून में हरौली लौट आया। वहीं पड़ोसियों में चर्चा है कि मनीष सिंह का पत्नी संदीपा से दो दिन से किसी बात पर झगड़ा हो रहा था।

अनुमान है कि उसी तनाव में मनीष ने गुरुवार शाम घर के पीछे खडे़ नीम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। देर रात पत्नी को कमरे में पति न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पत्नी व परिजनों ने नीम के पेड़ पर मनीष के शव को लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की सास मुन्नी देवी, पत्नी संदीपा, पुत्र शालू (4), रीषू (2) का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर नही आई है। फिर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed