फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Midnight checking drive conducted; two vehicles loaded with *maurang* (coarse sand) seized.

Jalaun News: आधी रात में चला चेकिंग अभियान, मौरंग लदे दो वाहन पकड़े

Mon, 28 Sep 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Midnight checking drive conducted; two vehicles loaded with *maurang* (coarse sand) seized.
उरई। कालपी क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस, खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने मध्य रात्रि तक वाहनों की सघन जांच की। बिना वैध प्रपत्र के दो वाहनों को पकड़ लिया। दोनों से 2.21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी कालपी विनय मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी कालपी, खान अधिकारी/खान निरीक्षक जालौन और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने उपखनिज लेकर गुजर रहे वाहनों को रोककर उनके परिवहन प्रपत्रों की जांच की। इस दौरान कुल 23 वाहनों की जांच की गई। इनमें मौरंग लदे दो वाहन बिना वैध परिवहन प्रपत्र के उपखनिज का परिवहन करते मिले।
विज्ञापन

दोनों वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, एक वाहन को थाना कदौरा मंडी की अभिरक्षा में दिया गया। खनिज एवं परिवहन विभाग की ओर से दोनों वाहनों पर कुल 2.21 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। खनिजों के परिवहन पर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed