फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mid-hit by the train, killed

अधेड़ ट्रेन की चपेट में आया, मौत

Tue, 26 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 26 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mid-hit by the train, killed
train
 झांसी से इलाज करवाकर ट्रेन से वापस अपने घर आ रहा 52 वर्षीय अधेड़ ट्रेन से उतरते वक्त पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना व कस्बा एट के मुहल्ला अंबेडकर निवासी आशाराम अहिरवार (52) पुत्र खचेरे लाल पिछले कुछ समय से बीमार
विज्ञापन


चल रहा था। सोमवार की सुबह वह अपना इलाज करवाने के बाद वापस ट्रेन से एट आ रहा था। रात करीब नौ बजे जब ट्रेन एट स्टेशन पर आई तो वह धीमी गति से चल रही ट्रेन से उतरने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधा ट्रैक पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ की मौत की सूचना जैसे ही परिजनाें को मिला तो वह बदहवास हालत में स्टेशन पहुंचे और रोने बिलखने लगे। जीआरपी पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



करंट से युवक अचेत
घर में कूलर ठीक कर रहे एक युवक को करंट लग गया। आटा थाना क्षेत्र के गांव तगारेपुर निवासी हरिशचंद्र (26) मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था तभी उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर में उतरे करंट से महिला की मौत
घर की सफ ाई के दौरान कूलर में आ रहे करंट से चिपककर विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। मुहल्ला फर्दनवीस निवासी केजी वर्मा की 23 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे घर की सफ ाई कर रही थी। इस दौरान कूलर के करंट से चिपक गई। परिजनों ने कूलर बंद कर उसे हटाया व तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed