फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mercury rolled , affecting normal life

पारा लुढ़का, आम जनजीवन प्रभावित

Tue, 22 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 22 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled , affecting normal life
दिनोंदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पारा लुढ़कने से रेल व सड़क
विज्ञापन
यातायात से लेकर व्यापार व आम जनजीवन तक बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा प्रभाव उन बेसहारा व गरीबों पर पड़ रहा है, जिनकी अभी तक प्रशासन ने सुध नहीं ली है। अभी तक उनके लिए अलाव के भी इंतजाम नहीं किए गए हैं।

कई दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री  व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 20 दिसंबर को यह घटकर अधिकतम 20.4 डिग्री व न्यूनतम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। 21 दिसंबर को इसमें और भी गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम 11 रह गया। मंगलवार को इसमें सबसे ज्यादा

गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान तेजी से घटकर 6.5 डिग्री रह गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर आ गया। मौसम विशेषज्ञ पुरुषोत्तम के अनुसार आने वाले दिनों में इसी तरह और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ रहा है। ट्रेनें घंटों देरी से आ रही हैं। कोहरे के

कारण सड़क यातायात भी बाधित है। सूरज ढलते ही सर्दी ने सर्दी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। रात नौ बजे के बाद कोहरे की सफेद चादर शहर के बाहरी इलाकों में देखी जा रही है। इससे व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बाजारों में भी आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा है। इस कड़ाके की सर्दी में भी प्रशासन ने गरीबों की सुध नहीं ली है। प्रशासन की

लापरवाही का आलम यह है कि बजट मिले एक महीना बीत गया। अभी तक गरीबो ंके लिए न ही कंबल खरीदे जा सके और न ही उनके लिए अलाव की व्यवस्था की जा सकी। इससे भीषण सर्दी में गरीबों को कोई सहारा नहीं मिल पा रहा है। किसी तरह स्टेशन व बस स्टैंडों पर गरीब व असहाय लोग रातें काटने को मजबूर हैं। नगर पालिका द्वारा जरूरी शहर में

अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है, पर हकीकत के धरातल पर यह कहीं दिखाई नहीं दे रहा। यहां तक कि बस स्टैंडों व स्टेशन पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गरीब व बेसहारा लोग कैसे सर्दी से बचाव करेंगे? इसकी परवाह प्रशासन को नहीं है।

मरीजों का खास ख्याल रखें
सर्दी के मौसम में हृदय रोगी, दमा, सांस, अस्थमा, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर आदि रोगों के मरीज ज्यादा प्रभावित होते हैं, ऐसे में इन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी। होम्योपैथिक डा. जया बाजपेई निगम का कहना है कि सर्दी के मौसम में इन रोगों के मरीज खानपान पर विशेष ध्यान दें। तेल की चीजें कम से कम मात्रा में खाएं। सर्दी से बचाव से विशेष इंतजाम करें। शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed