{"_id":"67c05933bdcc7336d60c39f0","slug":"mentally-ill-woman-hanged-herself-orai-news-c-12-1-knp1009-1019375-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मानसिक रूप से बीमार महिला ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मानसिक रूप से बीमार महिला ने फंदा लगाया
Thu, 27 Feb 2025 05:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 27 Feb 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
कालपी। मानसिक रूप बीमार महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज निवासी रामकिशोर राठौर की 40 वर्षीय पत्नी रुक्मिणी घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति बाजार में मूंगफली का ठेला लगाने गया था। तभी उसने कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों ने जब महिला का शव फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने रोना शुरू किया। आवाज सुन दौड़े मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी उसके पति को दी।
पति राम किशोर ने बताया कि उसकी शादी 14 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ निवासी रुक्मिणी से हुई थी। बताया कि उनके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बताया कि उसकी पत्नी करीब तीन वर्ष से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका कानपुर के डॉ. महेंद्रू से इलाज चल रहा है। इससे वह तनाव में रहती थी। उसकी मौत से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।