फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mentally ill woman committed suicide by hanging herself

Jalaun News: मानसिक बीमार महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 09 Apr 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 09 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill woman committed suicide by hanging herself
माधौगढ़। मानसिक रूप से बीमार महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव निवासी बबलू सिंह फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी डोली (32) घर में रहती थी। सोमवार रात डोली अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह कमरे से नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो महिला का शव साड़ी के सहारेपंखे पर लटक रहा था।

पति ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। कभी अपने मन से काम कर लेती थी, कभी कहने के बाद भी नहीं करती थी। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन कोई आराम नहीं था। कोई संतान नहीं है। थाना प्रभारी बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed